India
For Kidney Disease 9910079079
For Other Disease 9821123356
क्रिएटिनिन अचानक बढ़ा: तुरंत क्या करें (घर पर और डॉक्टर तक पहुंचने तक)

आजकल बहुत से लोगों की रिपोर्ट में अचानक क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ आता है और इससे उनका डरना बनता भी है। लेकिन सही जानकारी और समय पर कदम उठाने से स्थिति को संभाला जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आसान भाषा में समझेंगे कि क्रिएटिनिन क्या है, यह क्यों बढ़ता है, और इस स्तिथि में तुरंत क्या करना चाहिए।

क्रिएटिनिन क्या होता है और यह क्यों बढ़ता है?

क्रिएटिनिन एक वेस्ट प्रोडक्ट है, जो शरीर में मांसपेशियों के काम करने से बनता है। इसे फिल्टर करने का काम किडनी करती है और पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है।

जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती, तो यह वेस्ट शरीर में जमा होने लगता है और क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाता है।

किन कारणों से क्रिएटिनिन अचानक बढ़ सकता है?

क्रिएटिनिन का अचानक बढ़ना हमेशा किडनी फेल होने का signal नहीं होता, इसके बहुत से कारण हो सकते हैं:

  • डिहाइड्रेशन
  • इंफेक्शन या बुखार
  • कुछ दवाइयों का साइड इफेक्ट - जैसे painkillers, antibiotics
  • बहुत ज्यादा प्रोटीन डाइट
  • ब्लड प्रेशर या शुगर का अचानक बढ़ना
  • यूरिन रुकावट (पथरी या प्रोस्टेट की समस्या)

इसलिए कारण समझना बहुत जरूरी है।

क्रिएटिनिन बढ़ने पर घर पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?

अगर आपकी रिपोर्ट में अचानक क्रिएटिनिन बढ़ा है, तो घबराने के बजाय ये कदम उठाएं:

  • पानी का संतुलन बनाए रखें - अगर शरीर में पानी की कमी है तो धीरे-धीरे पानी बढ़ाएं, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं
  • आराम करें - शरीर को ज्यादा मेहनत से बचाएं
  • ब्लड प्रेशर और शुगर चेक करें - ये दोनों कंट्रोल में होना बहुत जरूरी है
  • पुरानी रिपोर्ट्स से तुलना करें - यह समझने के लिए कि बढ़ोतरी अचानक हुई है या धीरे-धीरे

कौन-सी चीजें तुरंत बंद कर देनी चाहिए?

क्रिएटिनिन बढ़ने पर कुछ चीजें तुरंत रोकना जरूरी होता है:

  • Painkillers, जैसे diclofenac, ibuprofen
  • बिना डॉक्टर के ली जा रही दवाइयाँ या सप्लीमेंट्स
  • ज्यादा नमक वाला खाना
  • हाई प्रोटीन डाइट, जैसे - whey protein, ज्यादा दाल/नॉनवेज
  • जंक फूड और पैकेज्ड फूड

ये सभी किडनी पर एक्स्ट्रा दबाव डालते हैं।

क्रिएटिनिन बढ़ने पर कौन-सी गलतियाँ स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं?

अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियाँ कर देते हैं जिससे हालत और खराब हो सकती है:

  • बिना जांच के बहुत ज्यादा पानी पीना
  • इंटरनेट देखकर खुद इलाज शुरू करना
  • रिपोर्ट को नजरअंदाज करना
  • डॉक्टर के पास जाने में देरी करना
  • घरेलू नुस्खों पर पूरी तरह निर्भर रहना

याद रखें, हर केस अलग होता है और सही इलाज जरूरी है।

क्या खुद से दवा लेना सुरक्षित है?

नहीं, खुद से दवा लेना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।

  • कुछ दवाइयाँ किडनी को और नुकसान पहुंचा सकती हैं
  • गलत दवा लेने से क्रिएटिनिन और तेजी से बढ़ सकता है
  • सही कारण जाने बिना दवा लेना खतरनाक हो सकता है

हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें।

क्रिएटिनिन बढ़ने पर तुरंत क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

क्या खाना चाहिए:

  • हल्का और आसानी से पचने वाला खाना
  • कम नमक
  • ताजी सब्जियाँ, जैसे लौकी, तोरी, कद्दू
  • पर्याप्त मात्रा में पानी वो डॉक्टर की सलाह अनुसार

क्या नहीं खाना चाहिए:

  • ज्यादा नमक
  • ज्यादा प्रोटीन जैसे - दाल, पनीर, चिकन अधिक मात्रा में
  • पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड
  • कोल्ड ड्रिंक्स और शराब

डाइट किडनी पर लोड कम करने में बहुत मदद करती है

भविष्य में क्रिएटिनिन बढ़ने से कैसे बचें?

अगर आप अपनी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो ये आदतें अपनाएं:

  • रोज पर्याप्त पानी पिएं लेकिन ओवरड्रिंकिंग से बचें
  • ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल में रखें
  • बिना जरूरत painkillers न लें
  • हेल्दी और संतुलित डाइट लें
  • नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
  • समय-समय पर KFT कराते रहें

क्रिएटिनिन का अचानक बढ़ना एक चेतावनी संकेत हो सकता है, लेकिन सही समय पर सही कदम उठाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। और इस स्तिथि में सबसे जरूरी है कि घबराएं नहीं, खुद से दवा न लें, और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही ऐसे ही स्वास्थ्य से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए कर्मा आयुर्वेदा को फॉलो करते रहें।

Karma Ayurveda Logo
Karma Ayurveda is Registered TM & a Brand by KRM Ayurveda Pvt. Ltd.