karmaayurveda.inआयुर्वेद से CKD (क्रॉनिक किडनी डिजीज) के लिए इलाज: कैसे शुरू करें और क्या उम्मीद रखेंAyurvedic Kidney Treatment

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में CKD यानी क्रॉनिक किडनी डिजीज एक तेजी से बढ़ती समस्या बन चुकी है। जो गलत खान-पान, तनाव, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और लंबे समय तक दवाइयों के सेवन की वजह से हो सकता है जो समय के साथ किडनी असर डालता है। समस्या तब गंभीर हो जाती है जब मरीज को देर से पता चलता है कि किडनी की कार्यक्षमता कम हो रही है। ऐसे में बहुत-से लोग आयुर्वेद की ओर उम्मीद लेकर आते हैं। क्योंकि आयुर्वेद CKD को सिर्फ किडनी की बीमारी नहीं, बल्कि पूरे शरीर के असंतुलन के रूप में देखता है।

CKD (क्रॉनिक किडनी डिजीज) क्या होती है और यह कितने स्टेज में होती है?

CKD एक ऐसी बीमारी है जो, अधिक समय तक बनी रहती है, जिसमें किडनी धीरे-धीरे खून को साफ करने की क्षमता खोने लगती है। यह समस्या एक-दो दिन में नहीं, बल्कि महीनों या वर्षों में बढ़ती है।

CKD को आमतौर पर 5 स्टेज में बांटा जाता है:

  • स्टेज 1: किडनी को हल्का नुकसान, पर काम लगभग सामान्य
  • स्टेज 2: किडनी फंक्शन में हल्की गिरावट
  • स्टेज 3: मध्यम कमजोरी, लक्षण दिखने लगते हैं
  • स्टेज 4: गंभीर डैमेज, डायलिसिस की तैयारी
  • स्टेज 5: किडनी फेलियर, डायलिसिस या ट्रांसप्लांट आवश्यक

आयुर्वेदिक उपचार का सबसे अच्छा असर शुरुआती और मध्य स्टेज में देखा जाता है। इसलिए क्रॉनिक किडनी इलाज आयुर्वेद की शुरुआत जितनी जल्दी हो, उतना बेहतर माना जाता है।

किडनी खराब होने की मुख्य वजहें क्या मानी गई हैं?

किडनी खराब होने के पीछे सिर्फ एक कारण नहीं होता, बल्कि कई वजहें मिलकर असर डालती हैं।

इसके मुख्य कारण हैं:

  • लंबे समय से डायबिटीज
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • बार-बार होने वाला यूरिन इन्फेक्शन
  • पेनकिलर और कुछ दवाइयों का अत्यधिक सेवन
  • कम पानी पीने की आदत
  • ज्यादा नमक और जंक फूड
  • आयुर्वेद के अनुसार वात-कफ दोष का असंतुलन
  • शरीर में टॉक्सिन्स का जमा होना

आयुर्वेद मानता है कि जब शरीर की शुद्धि प्रक्रिया बिगड़ती है, तब किडनी सबसे पहले प्रभावित होती है और यहीं से क्रॉनिक किडनी इलाज आयुर्वेद की जरूरत समझ में आती है।

CKD के शुरुआती और गंभीर लक्षण कौन-कौन से होते हैं?

CKD की पहचान देर से होने का कारण इसके हल्के शुरुआती लक्षण हैं -

शुरुआती लक्षण:

  • लगातार थकान
  • चेहरे या पैरों में हल्की सूजन
  • पेशाब में झाग
  • भूख कम लगना
  • नींद में परेशानी

गंभीर लक्षण:

  • पेशाब की मात्रा में बदलाव
  • सांस फूलना
  • उल्टी या मितली
  • स्किन में खुजली
  • हाई क्रिएटिनिन और यूरिया
  • खून की कमी (एनीमिया)

आयुर्वेद में CKD के लिए कौन-कौन सी प्रमुख जड़ी-बूटियाँ उपयोग की जाती हैं?

आयुर्वेद CKD में जड़ी-बूटियों का चयन मरीज की अवस्था और दोषों को ध्यान में रख कर ही करता है।

प्रमुख जड़ी-बूटियाँ:

  • पुनर्नवा: पुनर्नवा किडनी की सूजन को कम करती है और मूत्र प्रवाह सुधारती है।
  • गोक्षुर: गोक्षुर मूत्र मार्ग और किडनी को सपोर्ट करता है।
  • वरुण: किडनी की सफाई में सहायक।
  • कटुकी: शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है।
  • दारुहल्दी: सूजन और इन्फेक्शन में उपयोगी
  • शिलाजीत: ताकत और ऊर्जा बढ़ाने में फायदेमंद होता है पर हमेशा इसका सेवल एक सीमित मात्रा में ही करें।

सबसे जरूरी बात ये है कि इनका सेवन हमेशा आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह से ही करना चाहिए, क्योंकि क्रॉनिक किडनी इलाज आयुर्वेद में पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट सबसे जरूरी होता है।

CKD के मरीज को कौन-से फूड्स से परहेज करना चाहिए?

CKD की समस्या में दवाइयों से ज्यादा अहम भूमिका डाइट की होती है।

इसमें परहेज योग्य चीज़ें कुछ इस प्रकार होती है जैसे:

  • ज्यादा नमक
  • पैकेट वाला और प्रोसेस्ड फूड
  • रेड मीट
  • अत्यधिक प्रोटीन
  • कोल्ड ड्रिंक्स
  • डॉक्टर की सलाह के बिना ज्यादा पोटैशियम वाले फल

आयुर्वेदिक दृष्टि से परहेज:

  • तला-भुना और भारी भोजन
  • बासी खाना
  • बहुत ज्यादा खट्टा और मसालेदार भोजन

इन सभी खाद्य पदार्थों का परहेज इसलिए भी करना है क्योंकि हल्का, ताजा और सादा भोजन किडनी पर दबाव कम करता है।

आयुर्वेदिक इलाज से डायलिसिस की जरूरत टल सकती है या नहीं?

यह सवाल हर CKD मरीज के मन में होता है। पर सच्चाई यह है कि आयुर्वेद डायलिसिस का सीधा विकल्प नहीं है, लेकिन आयुर्वेद:

  • किडनी डैमेज की गति को धीमा कर सकता है
  • क्रिएटिनिन और यूरिया को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है
  • मरीज की क्वालिटी ऑफ लाइफ बेहतर कर सकता है
  • शुरुआती स्टेज में डायलिसिस को टाल सकता है

अंतिम स्टेज में आयुर्वेद सपोर्टिव उपचार के रूप में काम करता है।

CKD में लाइफस्टाइल और दिनचर्या का क्या रोल है?

आयुर्वेद के अनुसार कोई दवा तभी असर करती है जब किसी व्यक्ति की दिनचर्या सही हो।

जरूरी आदतें जैसे:

  • रोज़ हल्की वॉक या योग
  • तनाव कम करने के उपाय
  • समय पर और सीमित भोजन
  • पर्याप्त नींद
  • गुनगुना पानी केवल डॉक्टर की सलाह से
  • शराब और धूम्रपान से दूरी

संतुलित लाइफस्टाइल से इलाज का असर लंबे समय तक बना रहता है।

CKD के मरीज आयुर्वेदिक इलाज से क्या उम्मीद रखें और क्या नहीं?

क्या उम्मीद रखें:

  • लक्षणों में धीरे-धीरे सुधार
  • सूजन और कमजोरी में राहत
  • एनर्जी और भूख में सुधार
  • बीमारी की प्रगति धीमी होना

क्या उम्मीद न रखें:

  • तुरंत चमत्कारी परिणाम
  • बिना डाइट बदले फायदा
  • एडवांस स्टेज में किडनी का पूरी तरह ठीक होना

आयुर्वेद पर विश्वश के साथ इस बात का जरूर ध्यान रखें कि क्रॉनिक किडनी इलाज आयुर्वेद धैर्य और अनुशासन मांगता है।

हमने आज इस आर्टिकल में आपको, आयुर्वेद से CKD (क्रॉनिक किडनी डिजीज) के लिए इलाज, इस विषय में बताया, जिसमें हमने बहुत से सवालों के जवाब दिए हैं। पर आप केवल इन सवालों पर निर्भर न रहे, ज्यादा समस्या होने पर जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें। और ऐसे ही ब्लॉग और आर्टिकल के लिए जुड़े रहें कर्मा आयुर्वेदा से।

Recommended Ayurvedic Care for Chronic Kidney Disease Treatment

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit
Ayurvedic Formulation

Karma Ayurveda KRM-Ren-Plus Ultra Kwath – Ayurvedic Kidney Detox & Creatinine Support Kit

Ayurvedic Kidney Detox Kit for individuals with high creatinine, high BP, diabetes, high uric acid, alcohol consumption habits, frequent painkiller use or early signs of kidney stress.

100% Herbal Doctor Formulated Safe & Natural
Special Price₹4500